
पूर्व में कराए गए निर्माण कार्य को लेकर कुछ ग्रामीणों में असंतोष
ग्रामीण जन मरम्मत की कर रहे मांग ।
सरगुजा लुण्ड्रा जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम चिरंगा में प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत दो सड़के बनाई गई सड़क का निर्माण कार्य हुए लगभग 1 वर्ष का समय बीत चुका है इसके बाद ग्रामीण जन विरोध कर सड़क मरम्मत कराने की बात कह रहे हैं
बीडीसी प्रतिनिधि कृष्ण कुमार ने कहा
क्षेत्र के बीडीसी प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में ही हमने सरपंच सचिव के साथ एक बैठक में सड़क की मरम्मत कराए जाने की बात सरपंच एवं निर्माण एजेंसी के बीच रखी थी जिसमें सरपंच सड़क मरम्मत कराए जाने की बात कही थी लेकिन आज दिनांक तक सड़क मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया है
प्रसासन से की तत्काल सड़क मरमत की मांग – बीडीसी प्रतिनिधि चिरगा।
बीडीसी कृष्ण कुमार सिंह ने तत्काल सड़क की स्थिति सुधारने के लिए मरम्मत कार्य कराए जाने की मांग की है।
उप सरपंच सलाम अंसारी का पक्ष
ग्राम चिरगां के उपसरपंच सलाम अंसारी ने कहा कि लगभग एक वर्ष पूर्व पहले सड़क बनाई गई थी अब उसकी स्थिति खराब हो गई है मेरी मांग है कि सरपंच सचिव ने जो बैठक में बातें कही थी मरम्मत कराए जाने की लेकिन आज तक मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया है मैं मांग करता हूं कि जनहित में तत्काल सड़क मरम्मत का कार्य कराया जाए ।
सरपंच का पक्ष
ग्राम चिरगां के सरपंच मानसाय से दूरभाष के माध्यम से चर्चा के दौरान सरपंच ने बताया कि आगे कुछ ही दूर पर गुड़ की फैक्ट्री संचालित है जिसमें भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है जिस कारण वर्ष भी सड़क की ऊपर की लेयर हट गई है और गिट्टी दिख रही है
जिस पर सरपंच मान साय ने चुनाव से पहले सड़क मरम्मत कराए जाने की बात कही।










