Surguja News Today

अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त,तहसीलदार प्राजंल मिश्रा ने नप में संभाला प्रशासक की कमान

अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त,तहसीलदार प्राजंल मिश्रा ने नप में संभाला प्रशासक की कमान
पत्थलगांव। नगर पंचायत में जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए तहसीलदार प्राजंल मिश्रा ने नगर पंचायत प्रशासक का प्रभार ग्रहण किया है। अब ये होगा कि जनप्रतिनिधि किसी भी मामले में नगर पंचायत से जुड़े फैसले नहीं कर पाएंगे। यह जिम्मा अब प्रशासक के पास होगा।प्रभार ग्रहण करने के दौरान
पत्थलगांव एसडीओपी डॉक्टर धुर्वेश जायसवाल थाना प्रभारी विनीत पांडेय समेत अन्य शासकीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।इस मौके पर  तहसीलदार एवं नगर पंचायत प्रशासक प्राजंल मिश्रा ने कहा कि नगर पंचायत के सभी प्रशासनिक कार्य बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि  सीएमओ जावेद के साथ मिलकर मुलभुत सुविधाओ के लिये आने वापिस समस्यायों का त्वरित निराकरण किया जायेगा।
इस बार मेयर चुनाव होगा डायरेक्ट
नगरीय निकाय चुनावों में अब मेयर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होगा। यानी पार्षद के साथ ही मेयर और अध्यक्ष के लिए भी जनता ही वोट करेगी। साय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया था। 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद नियम बदला गया था।बता दे कि नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए खर्च की सीमा 6 लाख रुपए है। छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज