फंड प्रभारी पर चाकू से हमला हमले से फड़ प्रभारी जख्मी

कोरबा जिले के खरीदी केंद्र में खराब धान खरीदने से किया इंकार तो चला दी चाकू,फड़ प्रभारी जख्मी ,दोनों आरोपी गिरफ्तार

कोरबा-कोरबा जिले के करतला थानांतर्गत ग्राम केरवाद्वारी में धान उपार्जन केंद्र के फड़ प्रभारी चंद्र भूषण वर्मा पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। हमले से उनके माथे में चोट आई है।

फड़ प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बांधापाली का निवासी महाजन सिंह अपने पुत्र के साथ नशे की हालत में धान का विक्रय करने के लिए धान उपार्जन केंद्र आया था। उसका कुछ बोरी धान खराब था जिसको खाद्य अधिकारी के निर्देशानुसार फड़ प्रभारी वर्मा द्वारा लेने से मना किया गया। किसान को कारण भी बताया गया लेकिन इसके बाद भी नशे में धुत्त किसान महाजन सिंह और उसके पुत्र के द्वारा फड़ प्रभारी पर चाकू लेकर हमला कर दिया गया, जिससे वर्मा के माथे में चोट आई है। वहाँ पर उपस्थित अन्य किसानों द्वारा बीच-बचाव किया गया जिससे कोई बड़ी घटना होने से बच गई। घटना की करतला थाने में सूचना दी गई। पुलिस द्वारा दोनों को हिरासत में लिया गया है।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज