Bijapur पत्रकार मुकेश हत्याकांड मामले में:माओवादियों ने की कड़ी निंदा,प्रेस नोट जारी कर सरकार पर लगाए यह आरोप

बीजापुर। 5 जनवरी 2025 को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा जारी एक प्रेस नोट में पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या की कड़ी निंदा की गई है। माओवादी प्रवक्ता समता ने प्रेस वक्तव्य में कहा कि यह हत्या पूरी तरह से निंदनीय है और पार्टी इस पर खेद व्यक्त करती है।

समता ने कहा, “मुकेश चंद्रकार ने आदिवासी इलाकों में जन्म लेकर, स्थानीय पत्रकारिता में एक पहचान बनाई थी। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जनता की समस्याओं और विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक मुद्दों को उजागर किया था।”

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार विकास के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही है और यह हत्या उन ताकतों से जुड़ी हो सकती है, जो सरकार के संरक्षण में काम कर रही हैं। माओवादियों ने हत्या के मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि इसमें कुछ अधिकारियों और ठेकेदारों का हाथ हो सकता है।

पत्रकार मुकेश चंद्रकार के परिवार और मित्रों के प्रति माओवादियों ने अपनी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े होने की बात कही।
समता ने प्रेस नोट के अंत में बताया कि माओवादी पार्टी इस हत्या की जांच कराने की मांग करती है और इसके पीछे का सच उजागर होने तक संघर्ष जारी रखेगी।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज