Surguja News Today

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में हुआ निधन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया था. यहां अस्पताल में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मौजूद हैं, जबकि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने कल के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. आज शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया था. उनके परिवार के अलावा यहां अस्पताल में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मौजूद हैं. वह दिल्ली में ही थीं.

हालांकि, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक के बेलगावी में थे. वे पार्टी के अगले दो दिन के कार्यक्रम के लिए गुरुवार को ही यहां पहुंचे थे. पूर्व पीएम के निधन की खबर सुनने के बाद वे वहां से रवाना हो गए हैं और दिल्ली आ रहे हैं. इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अगले दिन के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.

भारत की राजनीति का एक युग का अंत हो गया

■ अपने नेतृत्व और आर्थिक सुधारों से भारत की अर्थव्यवस्था को उन्होंने नई दिशा दी।

■भारतीय राजनीति के इतिहास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

https://x.com/bhupeshbaghel/status/1872319528031457605?t=_o-yjkBE3djHQwUq1lZJXw&s=19

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज