Surguja News Today

पांच साल के लंबे इंतजार के बाद सब इंस्पेक्टर बने दीपक गांव में खुशी का माहौल

पांच साल के लंबे इंतजार के बाद सब इंस्पेक्टर बने दीपक गांव में खुशी का माहौल
बतौली/सेदम छत्तीसगढ़ में पांच वर्ष के लंबे इंतजार के बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही नव नियुक्त सब इंस्पेक्टर दीपक सिंह के चयन से परिवार सहित गांव में खुशी   का माहौल है गणमान्य नागरिको सहित दोस्तों द्वारा सब इंस्पेक्टर बनने पर बधाई एवं उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी जा रही है

नव नियुक्त सब इंस्पेक्टर दीपक सिंह ने बताया कि विगत पांच वर्ष तक सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा परिणाम के फाइनल रिजल्ट का इंतजार किए आज चयन होने पर बहुत अच्छा लग रहा है परिवारजन भी बहुत खुश है पुलिस विभाग द्वारा दिए गए दायित्वों एवं कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा।

दीपक सिंह बतौली सेदम निवासी बसंत सिंह के छोटे पुत्र जिनका चयन से पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज