Surguja News Today

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के दिपावली मिलन से मीडिया नाराज होटल परपल orchid में बुलाए गए केवल खास पत्रकार मीडिया के कुछ साथी नाराज

होटल परपल आर्किड में बुलाए गए केवल खास पत्रकार सिर्फ कुछ खास पत्रकारों को बुलाने से मीडिया के कुछ साथी नाराज हो गए हैं

अंबिकापुर छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे द्वारा पत्रकारों हेतु आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम को लेकर नगर के पत्रकारों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। सूत्रों के अनुसार रविवार को अंबिकापुर के होटल परपल ओरचिड में आयोजित दिपावली मिलन समारोह में मंत्री जी की ओर से केवल खास पत्रकारों को निमंत्रण दिया गया था जिसके कारण पत्रकारों का एक बड़ा वर्ग मंत्री जी से खासा नाराज बताया जा रहा है। इस संबंध में जिले के भाजपा मीडिया प्रभारी से जब चुनकर पत्रकारों को बुलाए जाने के विषय में जानकारी ली गई तो उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में उन्हें किसी भी प्रकार की सूचना होने से इंकार किया तथा इसे मंत्री जी का निजी कार्यक्रम बताया। महिला एवं बाल विकास मंत्री के दीपावली मिलन कार्यक्रम में सरगुजा जिला भाजपा संगठन से जुड़े किसी भी प्रमुख पदाधिकारी का उपस्थित न होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अंबिकापुर में बिना भाजपा संगठन को बताये चुपके से दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे मंत्री जी की क्या मंशा है इस पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मीडिया से जुड़े कुछ लोग इसे जिला संगठन को ताक पर रखकर मंत्री जी के संभाग मुख्यालय की राजनीति में सीधे दखल के रूप में देख रहे हैं तो कुछ इसे मंत्री जी की राजनीतिक अपरिपक्वता की संज्ञा भी दे रहे हैं।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज