सनकी आशिक ने नाबालिक छात्रा की फोड़ी आंख दोस्तों के साथ रावण दहन देखने गई थी। नाबालिग छात्रा

सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक सनकी आशिक ने छात्रा की आंख फोड़ दी। बताया जा रहा है कि एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने नाबालिक छात्रा को शादी से मना करने पर जंगल में ले जाकर पीटा और एक आँख फोड़ दी। पुलिस के मुताबिक रामानुजनगर थाना क्षेत्र के रहने वाली नाबालिक छात्रा अपने दोस्तों के साथ रावण दहन देखने गई थी।

इसी दौरान उसकी मुलाकात साथ में पढ़ने वाले एक युवक से हुई। युवक उसको घर छोड़ने की बात कह कर अपने साथ ले गया और रास्ते में उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। जब छात्रा ने आरोपी से शादी करने से मना कर दिया, तो आरोपी युवक आक्रोशित हो गया। लड़की के इनकार से बौखलाये युवक ने पहले तो पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को बेहोश किया और बेहोशी की हालत में जंगल की तरफ ले गया जहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

मना करने पर पीड़िता की जमकर पिटाई कर दी इस दौरान जब मार से पीड़िता बेहोश हो गई तो उसे मारा समझ कर जंगल में छोड़ आरोपी फरार हो गया। सुबह जब पीड़िता किसी तरह जंगल से घर पहुंची तो परिजनों को अपनी आप बीती बताई, जिसके बाद परिजन रामानुजनगर थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करायी।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज