Surguja News Today

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने पीएम जनमन महाभियान अंतर्गत प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने पीएम जनमन महाभियान अंतर्गत प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

अम्बिकापुर कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर से पीएम जनमन महाभियान अंतर्गत 02 प्रचार रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ 27 अगस्त से 02 सितंबर तक  जिले के समस्त पीवीटीजी बसाहटों में जाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा। वहीं हितग्राहियों को शिविर में भाग लेकर सुविधा का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित करेंगे।
सरगुजा जिले के कुल 126 ग्राम पंचायतों में 199 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बहुल बसाहटें हैं। जिसमें 3856 पहाड़ी कोरवा परिवारों के 13284 सदस्य हैं,  जिन्हें प्रचार रथ के माध्यम से योजनाओं की जानकारी मिलेगी। क्रमांक-01 प्रचार वाहन 27 अगस्त से 28 अगस्त तक विकासखंण्ड लुण्ड्रा, 29 अगस्त से 30 अगस्त तक अम्बिकापुर, 31 अगस्त से 01 सितम्बर तक लखनपुर तथा 02 सितम्बर को उदयपुर में रहेगी। वहीं क्रमांक -02
प्रचार वाहन  27 अगस्त से 28 अगस्त तक बतौली, 29 अगस्त से 30 अगस्त  तक सीतापुर, 31 अगस्त से 01 सितम्बर तक मैनपाट के बसाहटों में योजनाओं का  प्रचार -प्रसार करेंगे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज