Surguja News Today

ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों ने कहा धन्यवाद – धन्यवाद बीजेपी के जनप्रिय नेता श्री कमल गर्ग एवं श्री महेश साहू जी

धन्यवाद बीजेपी के जनप्रिय नेता श्री कमल गर्ग एवं श्री महेश साहू जी

ग्राम पंचायत बड़ेजामपाली के आश्रित ग्राम कुर्रुभाठा के ग्रामीण लोव वोल्टेज होने के कारण बिजली की समस्या से काफी परेशानी हो रही थी । जिसमें पीने की पानी के लिए दूर से पानी लाना पड़ रहा था । बिजली की समस्या को लेकर 31 जुलाई को श्री कमल गर्ग और श्री महेश साहू जी से बात हुई और ग्रामीणो की समस्या को अवगत कराए ।

श्री कमल गर्ग और श्री महेश साहू जी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिजली के संबंधित उच्च अधिकारीयों को फोन लगाकर ग्राम कुर्रुभाठा बिजली की समस्या को तत्काल सुधार करने की बात कही । जिस पर संबंधित अधिकारीयों के द्वारा ग्राम कुर्रुभाठा के बीच बस्ती में 24 घंटा के अंदर आज 1 अगस्त को सायं 4 बजे तक नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई चालू कर दि गई । लाईट आते ही सबके चेहरे पर खुशी दिखाई देने लगी । तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगने पर ग्राम पंचायत बड़ेजामपाली के सरपंच श्री भोले शंकर राठिया, पत्रकार एवन बंजारा, पुरुषोत्तम पटैल, लखी यादव, मना पटैल छोटेलाल राठिया, बृजेश शर्मा, त्रिलोचन पटेल, जीतेश बंजारा, लाल कुमार पटेल, ओमदेव पटेल, सहित मोहल्ला वासीयों नेश्री कमल गर्ग और श्री महेश साहू जी तहेदिल से धन्यवाद दि गई ।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज