
सरगुजा जिले के मैनपाट में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए बाहर से पुलिस बल सीआरपीएफ के जवान पहुंचने लगे हैं इसके साथ ही प्रशासन व पुलिस ने मतदाताओं के बीच सुरक्षा का बोध कराने के उद्देश्य से मैनपाट के नर्मदापुर कमलेश्वरपुर में फ्लैग मार्च की शुरुआत कर दी है शनिवार को लगभग 60 से 70 सीआरपीएफ व पुलिस के जवान ग्स्त करते दिखे इसके साथ ही पुलिस के अधिकारी सीतापुर एसडीओपी रमेश मंडावी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में अब कुछ ही दिन शेष हैं ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसिंग व्यवस्था चाक-चौबंद रहने वाली है सभी इलाकों में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे, साथ ही हमारी पुलिस की टीम लगातार सभी इलाकों में पेट्रोलिंग कर रही है मैनपाट शहर के मुख्य इलाका कमलेश्वरपुर में लगातार चेकिंग हो रही है और जहां-जहां बॉर्डर है वहां बेरीकेडिंग की व्यवस्था की गई है, पूरी तरीके से निष्पक्ष मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा सभी मतदान केन्द्रों में सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहेंगे और आम जनता से अपील की भय मुक्त होकर मतदान करें लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है जिसमें सरगुजा लोकसभा सीट में भी चुनाव होगा, जहां भी कोई समस्या मतदाताओं को होगी पुलिस कि टीम हमेशा तत्पर रहेगा यही संदेश आज पुलिस विभाग ने दिया है। वहीं इस दौरान सीतापुर एसडीओपी रमेश मांडवी कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार शर्मा सहित सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहे।

Author: Ramjaan Khan









