Surguja News Today

Ambikapur रघुनाथपुर- चौकीदार लगा रहा इंजेक्शन नर्स कह रहीं मेरा आदेश सही लगा रहा इंजेक्शन! बात रह गई निम हकीम खतरे जान

आखिर ऐसे नर्स को सस्पेंड करने में कितनी देरी करेगा विभाग। मामला रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का

आपने कभी देखा है एक चौकीदार के भरोसे चलता है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर।, देखिए विडियो

क्या आपने देख है एक चौकीदार के भरोसे चलता है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नही तो देखिए विडियो में दिख रहा है की ड्यूटी से नदारत है नर्स और एक चौकीदार इंजेक्शन लगाते साफ दिखाई दे रहे है जिसकी विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य व्यवस्था शायद भगवान भरोसे हो चुका है..

दरअसल जिला मुख्यालय से महज 12 किलो मीटर नेशनल हाईवे के करीब रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की यह तस्वीर सामने आई है जहां नर्स और डॉक्टर नहीं एक चौकीदार इंजेक्शन लगाते साफ वीडियो में नजर आ रहे है। यह विडियो शुक्रवार की रात करीब 10 बजे की है। बटवाही निवासी पेट दर्द से तड़प रहे बुजुर्ग सीताराम यादव को उनके परिजनों ने अस्पताल परिसर में लाया था और घंटो डॉक्टर और नर्स को इधर उधर खोजते रहे लेकिन ड्यूटी से गायब थे सभी अस्पताल परिसर में केवल एक चौकीदार मौजूद था जो अन्य मरीजों को भी इंजेक्शन लगा रहा था जिसकी विडियो किसी ने बना ली और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, वही पेट दर्द से तड़प रहे बुजुर्ग के परिजनो से रहा नई गया और अन्नान फानन में निजी डॉक्टर से इलाज कराने ले गए।

..बरहाल अब देखना होगा की इस वायरल विडियो पर किस तरह की कार्रवाई होती है या जिम्मेदार पहले की तरह आंख बंद कर नजर अंदाज कर देंगे यह आने वाले समय में पता चल जाएगा!

प्रभारी बीएमओ dr योगेंद्र पैकरा लुण्ड्रा से हमने फोन मामले की जानकारी दी उन्होंने कहा कि तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज