Skip to main content

Surguja News Today

पारसनाथ में सम्पन्न राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मानित हुई सक्ति शाखा की अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल

पारसनाथ में सम्पन्न राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मानित हुई सक्ति शाखा की अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल

अंबिकापुर से माही सिंह राजपूत की रिपोर्ट– पारसनाथ में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन सम्मेलन में सक्ति शाखा की अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल को देश भर में सर्वश्रेष्ठ कार्यों, सेवा, रचनात्मक एवं विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में विशेष योगदान के लिए सात पुरस्कारों से नवाजा गया, वहीं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शक्ति शाखा को भी सक्रियता एवं सर्वश्रेष्ठ शाखा के सम्मान से नवाजा गया, इस दौरान देशभर के 19 राज्यों से लगभग 1100 महिला प्रतिनिधियों में इस अधिवेशन में सहभागिता की, तथा अधिवेशन के दौरान छत्तीसगढ़ प्रांतीय शाखा को भी विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया, इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के भी विभित्र स्थानों से सदस्यों ने सहभागिता ली


सक्ति शाखा की अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल को मिले इस सम्मान पर जहां राष्ट्रीय मंच से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि आपकी सक्रियता से आपको यह सम्मान से नवाजा जा रहा है,

उनके इस तरह के विचार पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सक्ति शाखा की अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाखा के सभी सदस्यों के सहयोग एवं नगर वासियों के सहयोग से हम सभी यह कार्यक्रम कर पाते हैं, तथा हमारी शाखा को प्रत्येक समाज बंधुओ का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से योगदान मिलता है एवं सभी सदस्य भी बढ़-चढ़कर इसमें सहभागिता देते हैं ।


इस कार्यक्रम के दौरान सक्ति शाखा की अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल ने नए सत्र के लिए सक्ति शाखा के निर्वाचन की भी जानकारी दी, ।
साथ ही उन्होंने अधिवेशन में पधारे सभी सदस्यों से भी मुलाकात कर सक्ति शाखा के कार्यों से अवगत कराया,
ज्ञात हो की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा ने विगत कई वर्षों से सक्रियता के साथ सभी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज