Surguja News Today

सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र अन्तर्गत धर्म विशेष के लड़को द्वारा नाबालिग लड़कियों को भागने का मामला सामने आया है!

-सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र अन्तर्गत धर्म विशेष के लड़को द्वारा नाबालिग लड़कियों को भागने का मामला सामने आया है। दरसअल रघुनाथपुर की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियां परीक्षा देने के लिए घर से स्कूल गई हुई थी। जहा से परीक्षा खत्म होने के बाद दो धर्म विशेष के लड़को द्वारा स्कूल से 2 बजे लड़कियों को कार में बैठाकर रांची लेजाया गया। इधर परिजनों को पता चलने पर तत्काल पुलिस चौकी रघुनाथपुर को सुचना दी गई। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कॉल डिटेल सहित तकनीकी माध्यम से लड़कियों को पता लगाने में सफलता हासिल हुई। जिसके बाद रांची पुलिस द्वारा आरोपी और लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। इधर गुस्साए क्षेत्र के लोगों ने नेशनल हाईवे 43 पर चक्का जाम करने की कोशिश की लेकिन सरगुजा पुलिस द्वारा सैकड़ो की संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। वही क्षेत्र के लोगों द्वारा एक दिन का दुकान बंद का आह्वान किया गया। सरगुजा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों नाबालिग लड़कियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। और आगे की जांच में पुलिस जुट गई है।

अमोलक सिंह दिलो एडिशनल एसपी सरगुजा-रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र में दो 363 आईपीसी की धारा के तहत अपराध कायम किया गया है नाबालिक पीड़िता को अन्यत्र ले जाने का मामला है जिसमे की पुलिस द्वारा मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए रात में ही टीम बनाकर के आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है और जो पीड़िता हैं उनको परिजनों के हवाले सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

लायन ऑर्डर को लेकर सेंसिटिव एरिया में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है !

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज