Surguja News Today

मैनपाट प्रिमियर लीग सीज़न 01 (MPL)का शानदार आगाज
रोमांचक मुकाबले में 4 रनों से जीता नाइसिब क्लब मुकाबले में छः गेंद पर छह छक्के का रिकॉर्ड

मैनपाट प्रीमियर लीग (MPL) सीजन01 का धमाकेदार अंदाज में आगाज़

सरगुजा/मैंनपाट
छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में आईपीएल के तर्ज पर मैनपाट प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का सरभांजा क्रिकेट ग्राउंड में हुआ शानदार आगाज नासिक क्लब बनाम बाबा बुढ़ानाग टीम के मध्य हुआ मुकाबला, मुकाबला से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों एवं मुख्य अतिथि रजनीश पांडेय, की गरिमामय उपस्थिति में राष्ट्रगान के साथ शुभारंभ किया गया आपको बता दें की मैनपाट प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला बेहद ही कांटेदार हुआ नासिक क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया या फैसला शुरुआती ओवरों में तो सही साबित नहीं हुआ लगातार शुरुआती झटके नासिक क्लब को बाबा बुढ़ानाग टीम ने दिया और बेक फुट पर धकेलने में कामयाब रहे बुढानाग टीम के गेंदबाज,लेकिन नासिक क्लब के मिडिल ऑर्डर बेस्ट मैन राजहंस और रामकृष्ण सिंह ने बेहतरीन पारी खेली और बता दूं कि इस पहले मुकाबले में राजहंस यादव ने एक बड़ा कृतिमान अपने नाम किया  छः गेंद पर छह छक्के लगाकर एक रिकॉर्ड कायम किया है और उन्हीं की बदौलत नासिक क्लब की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 154 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें हंसराज यादव ने 17 गेंदो  पर 54 रनो कि बेहतरीन पारी खेली जिसके जवाब में उतरी बाबा बुढ़ानाग टीम कि शुरुआत अच्छी रही दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम को ठोस शुरुआत दिया लेकिन विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ तो बाबा बुढ़ानाग टीम दबाव में जरूर आई लेकिन अंत के बचे 5 ओवरों में फिर बाबा बुढ़ानाग टीम ने वापसी किया अंतिम ओवर में 22 रनों कि आवश्यकता थी, और रोमांचक से भरें इस मैच में जितेन्द्र तिर्की ने शुरवाती दो गेंद पर दो छक्के लगाकर नासिक क्लब को निश्चित ही बैक फुट पर धकेल  दिया था लेकिन अंत में फिर नसीब क्लब के हरफनमौला खिलाड़ी रामकृष्ण ने वापसी किया और चार रन से अपनी टीम को इस पहले मुकाबले में जीत दिलाई और इसी तरह  मैनपाट प्रिमियर लीग सीज़न 01 का शुभारंभ सफल रहा जिसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्माटासी उपाध्यक्ष रामकृष्ण सिंह, समिति के सदस्यगण  सहित हजारों कि संख्या में दर्शक मौजूद रहे और जमकर लुप्त उठाया बहारहल इस प्रतियोगिता के आयोजन होने से मैनपाट के खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज