Surguja News Today

BIG BREAKING ट्रेनिग करने आई शिक्षिका की बेटी की पानी टंकी में गिरने से मौत ट्रेनिंग सेंटर में पसरा मातम

अम्बिकापुर प्रशिक्षण में शामिल होने आई एक शिक्षिका की मासूम बेटी देखते ही देखते पानी से भरे एक टँकी में डूब गई । बताया जा रहा है कि शहर के डाईट में शिक्षकों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है ।प्रशिक्षण लेने आयी शिक्षिका अपनी बेटी को भी साथ लेकर आई थी । शिक्षिका प्रशिक्षण में व्यस्त थी इसी दौरान उनकी बेटी खेलते खेलते पानी से भरे एक टँकी में गिर गयी और जब तक शिक्षिका को सारा कुछ पता चल पाता तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक पूरी जब शिक्षिका को पता चला कि उसकी बेटी पानी की टँकी में डूब गई है तो उसने दहाड़ मारकर रोना शुरू कर दिया ।उसे रोता देख आस पास में मौजूद डाइट के अधिकारी औऱ शिक्षक वहां आ गए ।किसी तरह बालिका को टँकी से बाहर निकाला गया और आनन फानन में कार से अस्प्ताल ले जाया गया लेकिन गांधी नगर अस्प्ताल के डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया ।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज