
सरगुजा/सीतापुर
मजदूरी की तलाश में महाराष्ट्र गए मजदूर की 1 वर्ष बाद विधायक रामकुमार टोप्पो की पहल से सकुशल घर वापसी,,
सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोर्ट निवासी विरेन्द्र मांझी पिता तेजराम मजदूरी की तलाश में 2 वर्ष पूर्व महाराष्ट्र चला गया था जहां एक बोरवेल मशीन में काम करने लगा , विरेन्द्र मांझी के साथ काम करने कुछ लोग और भी गए हुए थे लेकिन वे वहां से भाग कर वापिस आ गए, मगर विरेन्द्र मांझी वहां पर फंस गया, जब भी घर वापसी की बात मालिक से करता तो वह उसे वापिस आने नहीं दे ता था, और उसे बंधुआ मजदूर की तरह काम करने लगा,, वही आज महाराष्ट्र में फंसे मजदूर वीरेंद्र माझी की सकुशल घर वापसी हो गई है
आपको बता दें कि कोट निवासी वीरेंद्र मासी पिता तेजराम काम की तलाश में महाराष्ट्र चला गया था और वहां जाकर फंस गया जिसे बंधुआ मजदूर की तरह काम करना पड़ रहा था जैसे-तैसे उसने समय बिताया और अपने घर वालों से संपर्क किया और अपनी स्थिति से उन्हें अवगत कराया,, अपने बच्चों की स्थिति जानकर परिवार वाले घबरा गए और इसकी जानकारी स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो को दी और उनसे गुहार लगाई की हमारे बच्चों को महाराष्ट्र से सकुशल घर वापसी करने की पहल करें,
जैसे ही इसकी जानकारी विधायक रामकुमार टोप्पो को हुई तत्काल उन्होंने जिला प्रशासन को इससे अवगत कराया और महाराष्ट्र में फंसे मजदूर को सकुशल घर वापसी लाने के लिए आदेशित किया,,
वही महाराष्ट्र में फंसे मजदूर की आज घर वापसी हो गई है जिससे आज कोट ग्राम के डोरा पारा और परिवार जनों में खुशी की माहौल है, और मजदूर के घर वापसी के लिए विधायक को धन्यवाद दे रहे हैं,,

Author: Ramjaan Khan









