
अंबिकापुर – शहर के कार्मेल स्कूल में अध्ययनरत मृतिका नाबालिग छात्रा द्वारा घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले मे सरगुजा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी मर्सी सिस्टर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया, दरअसल आज सुबह मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दार्रीपारा निवासी कक्षा 6 वीं की छात्रा ने सुसाइड नोट लिखकर आत्म हत्या कर ली थी,इसके बाद अक्रोशित परिजनों सहित भाजयुमो द्वारा स्कूल प्रबंधन सहित प्रताड़ित करने वाले शिक्षिका के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था, मामले को बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच मामला शांत कराने प्रयास कर रहे थे,इसी दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों ने एसपी से मिलकर मामले की जांच कर जल्द आरोपी पर कार्रवाई करने मांग की गई थी, पुलिस ने मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं सुसाइड नोट के आधार पर स्कूल की शिक्षिका सिस्टर मर्सी के खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी शिक्षिका के विरुद्ध धारा 305 भा.द.वि. के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर से जेल भेज दिया है।










