
कार्मेल स्कूल में हुए घटना को लेकर युवा कांग्रेस एनएसयूआई ने आंदोलन की दी चेतावनी
अंबिकापुर- कार्मेल स्कूल अंबिकापुर में शिक्षक के प्रताड़ना से एक होनहार बहन अचीर्षा सिन्हा आत्महत्या कर ली एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु जायसवाल छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की मामले को देखते हुए जिला प्रशासन एवं शासन से मांग किया गया की ऐसे संस्थाओं को बंद करे एवम कार्यवाही करे नही तो नगर बंद करवा के इन संस्थाओं में ताला बंद करने का काम एनएसयूआई करेगी जो सिर्फ एक धर्म विशेष की बात करते है और छात्रों को मजबूर करते है पूर्व में भी शिकायते मिलती रही है हमने बात किया तो वहा की सिस्टर लिबर्टी की बात करते है पर पीठ पीछे इनका काली करतूत आज सामने आ चुकी है इन सस्थाओ में शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है था छात्रों में अच्छे संस्कार न देकर वेस्टर्न परंपरा को प्रेरित किया जाता है हम सभी जिले वासियों नगर वासियों से निवेदन करते है की इन संस्थाओं में अपने बच्चो का प्रवेश करवाने से बचे एवं एक बड़ा आंदोलन से इन संस्थाओं पे कार्यवाही की मांग की जाएगी बहुत से संस्था आज है जहा अच्छे संस्कार के साथ भारतीय परंपरा सिखाई जाती है हिमांशु ने तमाम छात्रों से अपील करके निवेदन किया की अगर ऐसे कोई बात या को दबाव बनाता है आपके साथ तो आप हमे सूचित करे हम उन्हें ठीक करेंगे आप पढ़ाई करे पर इस तरह से अपने आप को दंडित न करे हम सब छात्रों के हित के लिए है अगर आपको तकलीफ है तो वो हमारी है आप हमे जरूर बताएं छात्र संगठन इसलिए तो होता है ताकि छात्रों के हित में कार्य हो सके आगे उन्होंने कहा की अगर इनके खिलाफ एफआईआर नही हुई तो इन संस्थाओं को चिन्हांकित करके अब इनके खिलाफ आंदोलन की तैयारी युवा कांग्रेस एवम एनएसयूआई मिलकर करेगी।










