Surguja News Today

रायगढ़ : जिम स्थापना हेतु 5 फरवरी तक मंगाये गये आवेदन

रायगढ़ : जिम स्थापना हेतु 5 फरवरी तक मंगाये गये आवेदन !

SHAIF FIRDOUSI रायगढ़,
संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जिला रायगढ़ में 02 स्थलों में व्यायाम शाला/जिम साग्रमी प्रदाय किये जाने हेतु वर्ष 2023-24 के लिए राशि प्राप्त हुई है। प्राप्त राशि से जिला स्तरीय व्यायाम शाला समिति द्वारा सामग्री क्रय कर प्रदाय की जाएगी। ग्रामीण एवं शहरी अंचलों में व्यायाम शाला/जिम उपकरण प्रदाय योजना का उद्देश्य नागरिकों के शारीरिक स्वास्थ्य एवं नियमित व्यायाम की सुविधा उपलब्ध कराना है। जिम स्थापना हेतु इच्छुक आवेदक निम्नानुसार सुविधाओं की उपलब्धता सहित आवेदन कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण जिला रायगढ़ में 5 फरवरी 2024 को कार्यालयीन समय तक आवेदन जमा किये जा सकते है।
         सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण,रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यायाम शाला/जिम सामग्री हेतु चिन्हित भवन शासकीय भवन होना चाहिए। जैसे सामुदायिक भवन, पंचायत या ऐसे अन्य शासकीय संस्थाओं/स्थानीय निकायों के भवन जहां खेल मैदान समीप हो। जिस भवन में व्यायाम सामग्री स्थापित करना है उक्त भवन का अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा। भवन की लम्बाई एवं चौड़ाई कम से कम 20 फीट बाई 15 फीट होनी चाहिए। भवन में महिला एवं पुरुषों हेतु पृथक-पृथक चेंजिंग रूम एवं प्रसाधन उपलब्ध होना अनिवार्य है। व्यायाम शाला/जिम सामग्री का सामुदायिक उपयोग करने हेतु शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।
स.क्र./160/ राहुल

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज