
जन शिक्षण संस्थान सरगुजा मे स्वयं सहायता समूहों की महिला वर्गों एवं जन शिक्षण संस्थान सरगुजा मे स्किल डेवलपमेंट कोर्स अंतर्गत चलाए गए प्रोग्राम के उत्साहवर्धन श्री रामकृष्ण सुरा (पूर्व निदेशक एवं कन्सलटेंट एन एस डी सी) , साथ ही चीफ कंसलटेंट मुनीषा चौहान ( एन एस डी सी ) के उपस्थिति में किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर सुधार एवं उद्यमिता के साथ कौशल विकास को बढ़ावा देने और नई योजनाओ का समावेश किया गया। जिसमें टेरा कोटा,गोदना कला, बास शिल्प कला, हल्दी मसाला निर्यात पर चर्चा, फूड प्रोसेसिंग कला, हेल्थ केयर आदि विषयों पर चर्चा करते हुए नई योजना से संबंधित प्रयास किया गया। साथ ही जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के निदेशक श्री एम सिद्दिकी ,एवं एस ए के मेमोरियल से ए लकड़ा कि गरिमामयी उपस्थिती रही। साथ ही मॉडल जन शिक्षण संस्थान सरगुजा की भी प्रसंशा की गई। इस तरह आयोजित कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सरगुजा से डी पी ओ साक्षरता श्री गिरीश गुप्ता, शालिनी और महिमा तिर्की, जन शिक्षण संस्थान सरगुजा से जगेश्वर, रमेश यादव, अंजू माला, शीतल, सबीना खातून,शुभंकर विस्वास आदि सभी की गरिमामय उपस्थिति रहीं।










