
मुंबईः पूनम पांडे जिंदा हैं और पूरी तरह से ठीक हैं. लॉक अप फेम कंटेस्टेंट ने आखिरकार शनिवार सुबह एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह अपने मौत के पीछे का सच बताती नजर आ रही हैं. शुक्रवार से हर तरफ पूनम पांडे के निधन की चर्चा थी. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पोस्ट से उनके निधन की खबर दी गई थी. लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद अपना वीडियो शेयर कर बताया है कि वह जिंदा हैं और इस वीडियो में पूनम ने इस षड़यंत्र के पीछे के सच से भी पर्दा उठाया है. अब पूनम सामने आईं हैं और स्पष्ट किया कि वह मरी नहीं हैं. वीडियो में, पूनम ने तर्क दिया कि उनकी मौत की खबर का मकसद सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता पैदा करना था.
Post Views: 220










