Surguja News Today

DAV लुण्ड्रा में मनाया गया धूमधाम से गणतंत्र दिवस


डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल करांकि लुंड्रा में 75 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम सिंह ठाकुर ( अनु. अधिकारी राजस्व) लुंड्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री उमाशंकर ( उपाध्यक्ष जिलाध्यक्ष भा. ज. पा. किसान मोर्चा के शानिंध्य में सम्पन्न हुआ जहाँ मुख्य अतिथि ने गणतंत्र दिवस के महत्व को समझाते हुए अमर बलिदान के जीवन तथा संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही एवं वहीं विशिष्ट अतिथि जी नें बच्चों में संस्कार तथा नैतिक शिक्षा के माध्यम से शिक्षा पर जोर दिया तथा जीवन में गणतंत्र की भावना बनाये रखने हेतू अपना संबोधन दिया

इसी तारतम्य को बढ़ाते हुए संस्था के प्रचार्या श्री राबिन्स यादव द्वारा दोनों अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं आभार ज्ञापित किया तथा छात्रों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए यह बताया की डी. ए. वी. स्वामी दयानंद स्वरस्वती जी के संस्कार के साथ गुणवत्ता परक शिक्षा सुनिश्चित कर रही है यह संस्था निरंतर अच्छा परिणाम दे रही है, स्कूल में इसके अलावा परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम व विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था जिसकी परिजनों ने प्रशंसा की जिसमें डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के समस्त स्टाफ ने सक्रियता पूर्वक अपने दायित्वों को पूर्ण किया ।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज