Surguja News Today

आदर्श विद्यालय में गणतंत्र दिवस में पहुंचे राम, विजय तिवारी बने मुख्य अतिथि

आदर्श विद्यालय में गणतंत्र दिवस में पहुंचे राम, विजय तिवारी बने मुख्य अतिथि

विजय तिवारी, अध्यक्ष – आदर्श विद्यालय समिति सरगुजा द्वारा आदर्श विद्यालय अम्बिकापुर में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर तिरंगा झंडा फहराया ! बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई ! अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस का अर्थ सभी को समझाया और बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार की महत्ता को भी समझाया ! बच्चों ने श्रीराम परिवार व आर्मी के ड्रेस में रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी ! भाषण व संस्कार और संस्कृति पर आधारित भी डांस भी अयोजित किया गया इस दौरान राम ने भगवान शिव का पूजन भी किया !
जय हो, जलवा तेरा जलवा,देश मेरा रंगीला, रंग दे बसंती चोला, नन्हा मुनहा राही हूं, जैसे गानों पर डांस आयोजित हुआ ! कार्यक्रम का अंत श्रीराम की आरती करके संपन्न हुआ, जिसमें बच्चों के साथ साथ अभिभावकगण भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिय ! इस दौरान कार्यक्रम के अतिथिगण सुजीत शर्मा, मनसा कुमारी व अमित कुमार पुरी सहित समस्त शिक्षकगण, व अभिभावकगण मौजूद रहे, कार्यक्रम के अंत में मिठाईयां बांटी गई l

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज