जिले में पर्याप्त स्टॉक लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं
मनेन्द्रगढ जिले के सभी पेट्रोल पंपों में पेट्रोल एवं डीजल, घरेलू एलपीजी एवं अन्य वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अतः जनसाधारण एवं नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं। जिले में पेट्रोल डीजल की आपूर्ति बनी हुई है। इस स्थिति पर प्रशासन एवं पुलिस की टीम लगातार टोल नाको, चौकीओं में नजर बनाए हुए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में आज चेम्बर ऑफ कॉमर्स, ट्रक एसोसिएशन, टैक्सी एसोसिएशन के साथ बैठक ली गई। किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर अपर कलेक्टर, (मो. नं-9479089190), उप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (मो. नं. 7000 84.6146), जिला खाद्य अधिकारी, (मो. नं-9165073272) संपर्क कर समस्या शिकायत के विषयों में बताया जा सकता है।
Post Views: 198










