Surguja News Today

राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित सेजेस ब्रम्हपारा अम्बिकापुर के प्राचार्य डॉ बृजेश पांडेय की सेवानिवृत्ति पर कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने शॉल श्रीफल से किया सम्मानित

राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित सेजेस ब्रम्हपारा अम्बिकापुर के प्राचार्य डॉ बृजेश पांडेय की सेवानिवृत्ति पर कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने शॉल श्रीफल से किया सम्मानित


संपादक SHAIF FIRDOUSI अम्बिकापुर 01 जनवरी 2024 अम्बिकापुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल ब्रम्हपारा के प्राचार्य डॉ बृजेश पांडेय के 31 दिसम्बर 2023 को सेवानिवृत्त होने पर कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया तथा उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं।


शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु वर्ष 2023 में राष्ट्रपति पुरस्कार एवं वर्ष 2017 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉ पाण्डेय अपने 33 वर्ष 3 माह सेवापूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।उन्होंने अपने सेवाकाल में व्याख्याता भौतिकी शास्त्र के रूप में, प्राचार्य, बीईओ, प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी, संभागीय लोक शिक्षण कार्यालय में सहायक संचालक, जिला समन्वयक बाल विज्ञान के पद पर भी सेवाएं दिए है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज