Surguja News Today

कलेक्टर के निर्देश पर आवरा पशुओं के विचरण पर रोकथाम हेतु अभियान शुरू

कलेक्टर के निर्देश पर आवरा पशुओं के विचरण पर रोकथाम हेतु अभियान शुरू
नगर निगम की टीम द्वारा 14 पशुओं को पकड़कर भेजा गया कांजी हाउस

SHAIF FIRDOUSI अम्बिकापुर जिले में सड़़क पर आवारा पशुओं के विचरण पर रोकथाम हेतु कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा गुरुवार से अभियान शुरू कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में सुबह से निगम की टीम ने विभिन्न स्थानों में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान कम्पनी बाजार एवं रिंग रोड में विचरण करते 14 आवारा मवेशियों को पकड़ा गया तथा मठपारा के कांजी हाउस ले जाया गया।
बता दें नगर में आवारा पशुओं के विचरण से यातायात बाधित होने की स्थिति के साथ ही दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री कुंदन ने अभियान चलाए जाने निर्देशित किया था।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज