Surguja News Today

ब्रेकिंग – अवैध बालू परिवहन में राजस्व मामले की ताबड़तोड़ कार्यवाही

अवैध बालू परिवहन में राजस्व मामले की ताबड़तोड़ कार्यवाही

संपादक SHAIF FIRDOUSI– वर्तमान में छत्तीसगढ़ में भाजपा शासन आने के बाद सरगुजा प्रशासन टीम द्वारा अवैध कार्य में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में सरगुजा बतौली में राजस्व विभाग एवम पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रतापगढ़ सीतापुर से अंबिकापुर जा रही है बालू लोड चार हाइवा वाहन को जप्त किया गया है इस दौरान बतौली राजस्व टीम के नायब तहसीलदार संजय सारथी आर आई धर्मेंद्र दुबे शिवपूजन तिवारी एवम पटवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे । राजस्व टीम के नायब तहसीलदार संजय सारथी ने बताया कि कलेक्टर सरगुजा के मार्गदर्शन में अवैध उत्खनन पर नजर रखी जा रही है इसी कड़ी में आज बतौली चौक पर निरीक्षण के दौरान सीतापुर प्रतापगढ़ से चार गाड़ी बालू लोड हायवा जप्त कर थाने में सुपुर्द किया गया है चारों हाईवा अंबिकापुर निवासी दीपक अग्रवाल की बताई जा रही है सीतापुर के प्रतापगढ़ से बिना पीठ पास का बालू लोड कर अंबिकापुर अवैध रूप से ले जाया जा रहा था इसके बाद अवैध परिवहन पाए जाने पर राजस्व एवं पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त रूप से जप्त कर आगे की जा रही है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज