
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने दिखाई दरियादिली पढ़िये पूरा मामला
सरगुजा सीतापुर– आपको बता दे कि सीतापुर के स्थानीय विधायक छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अपने सीतापुर दौरे पर थे जहां सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक 3 महीने की बच्ची की आकस्मिक मृत्यु हो गई जिसमें यह बताया गया कि 108 को कई बार फोन करने के बाद भी 108 नहीं आई जिसके बाद बच्ची को अस्पताल लेकर आया गया जहां उस बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया जिसके बाद परिजन बच्ची के शव को लेकर सीतापुर रेस्ट हाउस में मंत्री के समक्ष पहुचे जिसके बाद खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने तुरंत कार्यवाही करते हुए 108 के ड्राइवर को सस्पेंड करने का आदेश दिया साथ ही मंत्री ने पीड़ित परिवार को तत्काल 25000 नगद सहायता राशि प्रदान की और 25000 चेक के माध्यम से देने की बात कही साथ ही मंत्री अमरजीत भगत ने सीतापुर में एक और 108 और 112 गाड़ी देने की घोषणा जनता के सामने किये










