Surguja News Today

भगवानपुर शराब दुकान में बिहार पटना से पढ़कर आए नरेंद्र पासवान पर विभाग है मेहरबान क्यों नही हो रहा कार्यवाही

भगवानपुर शराब दुकान में बिहार पटना से पढ़कर आए नरेंद्र पासवान पर विभाग है मेहरबान क्यों नही हो रहा कार्यवाही


अंबिकापुर सरगुजा – जिले में स्थित अंग्रेजी शराब सहित देसी शराब दुकानों में क्या औरंगाबाद और यूपी बिहार के लोग ही आकर काम करेंगे और दबंगई के साथ शराब में मिलावटी कर लोगों के जान के साथ खिलवाड़ कब तक करेंगे एक फुटेज आपको दिखाने जा रहे हैं जिससे साफ जाहिर होता है कि यह कर्मचारी किस हद तक जा कर अंग्रेजी शराब दुकान में खुलेआम मिलावटी कर अपने सहित अधिकारियों को मोटी रकम का मुनाफा करा रहे हैं। वही मिलावटी शराब को लेकर नवंबर 2021 में बिलासपुर की आबकारी टीम अंबिकापुर के गंगापुर स्थित शराब दुकान में पहुंचकर छापेमारी की थी इस दौरान उन्होंने करीब 200 सीसी सहित एक पाव रंग बरामद कर प्लेसमेंट के अधिकारी सहित कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की थी इसके बाद कुछ समय के लिए मिलावटी का खेल बंद कर दिया गया था लेकिन इसके बाद फिर से अंबिकापुर के शराब दुकानों में बिहार यूपी के लोग आकर अंबिकापुर में कार्यरत हैं और शराब में मिलावटी का खेल को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं जिले में बैठे उच्च अधिकारी भी इन पर मेहरबान है तभी तो अब तक स्थानीय लोगों की इन दुकानों में भर्ती तक नहीं हुई और बाहरी लोगों को पनाह दिया गया है देखिए यह रिपोर्ट..दरअसल अंबिकापुर में स्थित एक अंग्रेजी शराब दुकान का फुटेज है जिसमें जार के सामने मिलावट की गई शराब सहित बगल में ढक्कन भी दिखाई दे रही है जिनकी तस्वीर खुफिया कैमरे में कैद कर ली गई वही मिली सूत्रों के हवाले से इन शराब दुकानों में up बिहार से आकर पूर्व ब्लैक लिस्टेड ठेकेदारों के कर्मचारी दुकानों में शराब मिलावटी कर शराब प्रेमी के जान से खिलवाड़ कर रहे है इनकी लापरवाही इतना हद तक है

की कभी शराब की बोतलों में कीड़े,गंदगी, मट्टी घां,जालियां ,चींटियां, आम बात है लेकिन यह जहर से कम नहीं ,वही जिले में बैठे प्लेसमेंट अधिकारी,आबकारी अधिकारी की साठ गांठ से यह खेल फल फूल रहा है,जैसे आपको नाम गिना दें नरेंद्र पासवान ये महाशय ओरंगाबाद से आकर छत्तीसगढ़ का निवास बनवाए और बिहार के पटना में पढ़ाई किए है और इस खेल को अंजाम दे रहे है,रंजय सिंह उर्फ बबलू सिंह की बात करें तो ये महाशय भी रायपुर के पंडरी बस स्टैंड अंग्रेजी शराब से ब्लैक लिस्टेड होकर यहां के अधिकारी और पैलस्मेंट के मैनेजर अरुण सिंह के सह पर यह खेल फल फूल रहा है इतना ही नहीं एक गंगापुर शराब भट्टी नया बस स्टैंड है

जो हमेशा सुर्खियों में रहता ही है यहां कार्यरत मैनेजर उपेंद्र चंद्रवासी यह भी झारखंड के रहने वाले है जो छत्तीसगढ़ के रायपुर से कई दुकानों से भगाकर सरगुजा में शरण दिया गया है ताकि अंग्रेजी शराब में मिलावटी कर मोटी रकम कमाई जा सके सरगुजा जिले के सबसे राजस्व आय करने वाली सबसे बड़ी दुकान में सबसे बड़ी मात्रा में मिलावट करने के लिए इन्हें यह दुकान सौंपी गई है ताकि अधिकारी को मोटी रकम का मुनाफा हो से ,एक वीडियो से साफ जाहिर होता है की इतना बड़ी मात्रा में पानी का जार जो 12से 15 लीटर का रहता है सभी शराब दुकानों में 8 से जार रहता है कमीशन बड़ी कार्यरत है अपनी सेवा बिना डर भय के दे रहे है आपको बता दें जल्द ही इनकी पूरी खेल का राज आपके सामने दिखाई जायेगी क्योंकि पाप का घड़ा एक दिन फूट ही जाता है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज