Surguja News Today

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आशीर्वाद समारोह में हुए शामिल
मुख्यमंत्री ने खाद्य मंत्री के पुत्र व पुत्रवधू को दिए सफल दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आशीर्वाद समारोह में हुए शामिल
मुख्यमंत्री ने खाद्य मंत्री के पुत्र व पुत्रवधू को दिए सफल दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद

Shaif firdousi अम्बिकापुर 10 फरवरी 2023- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शुक्रवार को खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत के पुत्र के आशीर्वाद समारोह में शामिल होने मैनपाट पहुंचे। मैनपाट के कमलेश्वरपुर स्थित शैला रिसॉर्ट के पास आयोजित आशीर्वाद समारोह में मुख्यमंत्री ने विवाह सूत्र में बंध कर दाम्पत्य जीवन की शुरुआत कर रहे खाद्य मंत्री के ज्येष्ठ पुत्र आदित्य भगत एवं पुत्रवधु शालिनी तथा आशीष एवं रुचि को सफल दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद व शुभकामनाएं दिए। मुख्यमंत्री ने खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत व परिवार के सदस्यों को विवाह की हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा, सरगुजा आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व रामानुजगंज विधायक श्री बृहस्त सिंह, अपेक्स बैंक के संचालक श्री राजीव बंसल, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री इरफान सिद्दीकी, तेल घानी बोर्ड के सदस्य श्री लक्ष्मी गुप्ता, गौ-सेवा आयोग के सदस्य श्री अटल यादव, छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के सदस्य श्री बदरुद्दीन इराक़ी, पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज