Surguja News Today

उर्वरक की कालाबाजारी पर हुई कार्रवाई अधिक दाम पर खाद बेचने की शिकायत पर कृषि विभाग ने 640 बोरी यूरिया किया जब्त

उर्वरक की कालाबाजारी पर हुई कार्रवाई
अधिक दर पर खाद बेचने की शिकायत पर कृषि विभाग ने 640 बोरी यूरिया किया जब्त

अम्बिकापुर 09 जून 2026  – कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर एवं उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखंड अंबिकापुर के अंतर्गत ग्राम बड़ा दमाली में किसानों से अधिक मूल्य पर खाद बेचने की शिकायत मिलने पर सम्बंधित पर कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ा दमाली स्थित मेसर्स इंद्र कृषि सेवा केंद्र पर किसानों ने निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय करने की शिकायत की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय जांच टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सघन जांच किया गया। जांच के दौरान टीम ने उपस्थित किसानों के बयान दर्ज किए। किसानों के बयानों और मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर संबंधित प्रोपराइटर श्रीमती श्वेता सोनी द्वारा उर्वरक विक्रय में गंभीर अनियमितता किया जाना पाया गया। अनियमितता की पुष्टि होने पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान के अघोषित परिसर में अवैध रूप से रखी गई लगभग 640 बोरी यूरिया खाद को मौके पर ही जब्त कर लिया है। इस दौरान सहायक संचालक कृषि श्री कुंवर साय पैंकरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जे. आलम, उर्वरक निरीक्षक श्रीमती श्वेता पटेल सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज