Surguja News Today

भाजपा किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण व किसान हितों पर हुआ मंथन

भाजपा किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण व किसान हितों पर हुआ मंथन

रुपेश गुप्ता भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम बूढ़ा आमा में परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों से परिचय कराते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा किसानों के हित में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श करना रहा।
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए संगठन के कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी पदाधिकारी गांव-गांव जाकर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा पात्र किसानों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें वास्तविक लाभ दिलाएं।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों का परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने संगठन हित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, बूथ स्तर तक किसान मोर्चा की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल निराला ने मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान मोर्चा सतत प्रदेश की भाजपा सरकार के सार्थक प्रयासों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करेगा और किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से जुड़े हर मुद्दे पर किसान मोर्चा सशक्त रूप से आवाज उठाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा।
श्री निराला ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सरगुजा जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा को विजय दिलाने में किसान मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा। संगठन के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती, किसानों के उत्थान तथा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु सामूहिक संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा ज़िला महामंत्री विनोद हर्ष किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल जन्मजय मिश्रा निलेश सिंग अशोक गुप्ता रज्जु राम रजनीश पांडे राजू पांडे आशीष गुप्ता अमित गुप्ता नीरू मिस्त्री वैभव सिंह महेन्द्र सिंह अनिल तिवारी जितेश्वर पाठक प्रदीप अग्रवाल विक्की सोनी विजय तिवारी प्रदीप मिश्रा पुरशोतम पुरोहित सहित
भाजपा किसान मोर्चा के सभी मंडलो के अध्यक्ष पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता एवं काफ़ी संख्या में छेत्र के किसान कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Vijay singh@ Vijay
Author: Vijay singh@ Vijay

ब्यूरो चीफ balrampur AT सरगुजा न्यूज़ टुडे

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज