
अभाविप बुंदिया ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर निकाला गया भव्य शोभायात्रा एवं छात्र सम्मेलन का किया आयोजन
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सूरजपुर इकाई बुंदिया द्वारा नगर में धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहाँ नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से विवेकानंद एवं रानी लक्ष्मीबाई की मनमोहक वेशभूषा प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।

इसी अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी के विचारों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पूरन राम राजवाडे जी कोरिया विभाग के विभाग संयोजक एवं मुख्य वक्ता श्री प्रदीप कुमार यादव, बुंदिया स्कूल के प्राचार्य श्री सत्यम बालाजी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि पुरन राम राजवाड़े जी ने अपने उद्बोधन में युवाओं को संगठित रहने का आव्हान किया।
मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित प्रदीप यादव जी ने सभी को विवेकानंद जी के जीवनी के बारे में बताते हुए सभी को इनके पदचिन्ह पर चलते हुए देश हित और समाज हित का कार्य करने का आव्हान किया।

इस कार्यक्रम में अभाविप के नगरमंत्री श्री पंकज कुमार गुप्ता जी, विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं वार्ड पंच श्री मनोज कुमार गुप्ता जी , समाजसेवी श्री रमेश कुमार गुप्ता जी, महेंद्र सिंह मार्को जी, मुकेश मानिकपुरी, पुष्पराज मानिकपुरी चंद्रशेखर, अनीता , जयप्रकाश गुप्ता ओमप्रकाश गुप्ता, रवि नागवंशी, दीपक नागवंशी, धनेश्वरी राजवाड़े, तारा राजवाड़े ,पार्वती राजवाड़े आदित्य विश्वकर्मा, खेमराज , अखिल मानिकपुरी एवं बुंदिया
स्कूल के समस्त शिक्षक गण
कार्यक्रम में मौजूद थे
Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









