
वन विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के आतिथ्य में भटगांव मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों का संगठनात्मक बैठक का हुआ आयोजन
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता – प्रदेश संगठन जिला संगठन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन के वन विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा ने विभिन्न शक्ति केंद्रों का दौरा कर संगठन को मजबूत करने के विषय पर सभी से चर्चा करते हुए कहा संगठन ही हमारे भारतीय जनता पार्टी की पूंजी है जिसके बदौलत हम सब सरकार में आते हैं वहीं मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा आप सभी के बदौलत हम भटगांव विधानसभा क्षेत्र मे भारी मतों से विजई हुए हैं पार्टी संगठन का आदेश सर्वपरि है जिसको मानकर हम सब संघर्ष करते हुए सरकार बनाते हैं हमे अपने भारतीय जनता पार्टी के संगठन के आदेश पर हम एकजुट करने के लिए काम करते हैं और केंद्र और राज्य सरकार के योजना को जन जन तक पहुंचाने का काम करते हैं

आज हमारे मुखिया रामसेवक पैकरा जी के उपस्थिती में संगठनात्मक बैठक कर रहे हैं वहीं विभिन्न शक्ति केंद्र चंद्रमेढ़ा,शक्ति केंद्र पोड़ी,शक्ति केंद्र सलका के शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष बी एल ए टू व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का बैठक लिए जिसमें संगठनात्मक चर्चा किया गया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता शक्ति केंद्र प्रभारी प्रदीप पैकरा,जगरेलाल यादव, प्रमोद पैकरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बुद्धदेव सिंह, मंडल मंत्री आशीष गुप्ता, मिडिया प्रभारी राजेश गुप्ता,शक्ति केंद्र संयोजक राममिलन, पुरन राजवाड़े, सहसंयोजक शिव नायक, शिवरतन राजवाड़े, बूथ अध्यक्ष हिरसाय कुजूर, अमित गुप्ता,रामप्रसाद राजवाड़े रामलाल यादव, गयानंद राजवाड़े, सत्य विश्वकर्मा लालसाय राजवाड़े, बालसाय विश्वकर्मा, विजय प्रजापति, लालजीत यादव, बीएलओ टु पूनम चंद,रामनाथ रवि,रामजस, नेहरू, बिंदेश्वर ,विरेन्द्र,अनुप यादव, विकास राजवाड़े, मुकेश गुप्ता, सहदेव, रामदेव, गोरेलाल,हिरालाल सुखलाल राजवाड़े,सरवन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









