Skip to main content

Surguja News Today

रिहायशी इलाके में अवैध गोदाम  बना मुसीबत,भारी वाहनों से सड़क जाम स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा !

रिहायशी इलाके में अवैध गोदाम, भारी वाहनों से सड़क जाम
स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा ! राज किराना स्टोर सवालों के घेरे में।                                                                                            अवैध गोदाम बना मुसीबत, बच्चों की जान जोखिम में – प्रशासन मौन क्यों ?
अंबिकापुर । शहर के वार्ड क्रमांक 40 और 42 अंतर्गत रीगं रोड क्षेत्र में रिहायशी इलाके के बीचों-बीच संचालित एक अवैध व्यावसायिक गोदाम स्थानीय नागरिकों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। गोदाम संचालन के चलते भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क अवरुद्ध हो रही है, जिससे आमजन, विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

फोटो ग्राउंड zero

स्थानीय वार्डवासियों के अनुसार, राज किराना स्टोर नामक व्यवसाय द्वारा पिछले 5 से 7 वर्षों से रिंग रोड पर 10 चक्का और 18 चक्का ट्रकों के माध्यम से माल ढुलाई की जा रही है। सकरी सड़क पर भारी वाहनों के खड़े रहने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इस मार्ग से स्कूल बसों और बच्चों का आवागमन होता है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।


इतना ही नहीं, गोदाम के पीछे वार्ड क्रमांक 40 के अहमदनगर मोहल्ले के बीचों-बीच एक और गोदाम बनाकर वहां भी भारी ट्रकों से लोडिंग-अनलोडिंग की जा रही है। मोहल्ले की तंग गलियों में भारी वाहनों की आवाजाही से घरों में कंपन होता है, शोर और धूल-मिट्टी से लोग मानसिक रूप से परेशान हैं। महिलाओं और बुजुर्गों का कहना है कि दिन-रात ट्रकों की आवाज से रहना मुश्किल हो गया है।
वार्डवासियों ने प्रशासन को लिखित शिकायत देकर मांग की है कि गोदाम संचालन की वैधानिक अनुमति, फायर सेफ्टी व्यवस्था, पार्किंग सुविधा तथा सड़क पर ट्रकों को खड़ा करने की अनुमति की जांच की जाए। साथ ही रिहायशी क्षेत्र में नियम विरुद्ध संचालित गोदाम को तत्काल सील कर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए।
अब सवाल यह है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब कार्रवाई करेगा, या फिर किसी बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है।
— रिपोर्ट: SNT News, अंबिकापुर

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज