
गौ आश्रय धाम अघिना सलका केवटाली कोटेया में गरम कपड़ों का वितरण एवं नव-निर्मित शेड का लोकार्पण।
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
भैयाथान सलका -वरिष्ठ नागरिक संघ सूरजपुर द्वारा प्रतिवर्ष ठंड के मौसम में किए जाने वाले गरम कपड़ों के वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत आज गौ आश्रय धाम अघिना सलका केवटाली कोटेया में एक भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर लगभग 900 से 1000 लोगों को गरम कपड़े वितरित किए गए, जिनमें बच्चों के लिए वस्त्र, माताओं के लिए साड़ियाँ तथा बुजुर्गों के लिए कंबल, टोपी सहित अन्य आवश्यक वस्त्र शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद श्री चिंतामणि महाराज जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा जी, सूरजपुर जिला कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार महोदया, चारों पंचायतों के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, माताएँ-बहनें, सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि, पत्रकार साथी, पुलिस प्रशासन तथा गौ आश्रय धाम की पूरी टीम उपस्थित रही।

इस अवसर पर गौ आश्रय धाम को एक विशेष सौगात भी प्राप्त हुई। स्वर्गीय हुकुमचंद अग्रवाल जी की स्मृति में अग्रवाल परिवार सलका तथा स्वर्गीय राम निवास अग्रवाल जी की स्मृति में राहुल ट्रेडर्स सूरजपुर द्वारा निर्मित 50×16 एवं 50×16 के दो नव-निर्मित शेड का लोकार्पण माननीय अतिथियों के करकमलों से किया गया।
इसके अतिरिक्त अंबिकापुर स्थित बंसल रेडीमेड से पधारे व्यवसायी श्री जगमिंदर बंसल जी द्वारा गौ आश्रय धाम में एक और शेड निर्माण हेतु ₹1,11,000 (एक लाख ग्यारह हजार रुपये) की सहयोग राशि देने की घोषणा की गई, जिसका उपस्थित जनों ने तालियों से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान गौ आश्रय धाम की टीम द्वारा कुछ मूलभूत आवश्यकताओं को अतिथियों के समक्ष रखा गया। इन मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए वन विकास निगम अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा जी एवं सूरजपुर जिला कलेक्टर महोदय द्वारा हाई मास्ट लाइट, एक सुलभ शौचालय तथा सोलर सिस्टम युक्त ट्यूबवेल व पानी भंडारण टंकी की स्वीकृति का आश्वासन दिया गया।
गौ आश्रय धाम की ओर से सभी माननीय अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









