
सामुदायिक शौचालय की स्थिति जर्जर लोग खुले में शौच करने को मजबूर
स्वच्छ भारत मिशन कि उड़ रही धज्जियां
(रूपेश गुप्ता)
सीतापुर-वार्ड क्रमांक 10 में स्थित सामुदायिक शौचालय और पुराने बस स्टेंड के शौचालय की स्थिति दयनीय हो चुकी है आस पास की फैली गंदगी के कारण लोग बाहर शौच करने को मजबूर है।
स्वच्छ भारत मिशन के मानकों के विपरीत शौचालय में सफ़ाई व्यवस्था नाममात्र की है कहीं पानी की टोटी ख़राब है तो शौचालय की सिट टूटी हुई है कमरों के दरवाज़े ख़राब हैं लाखों रुपये की लागत से बनाएँ शौचालय अब जर्जर स्थिति में है।
नगर पंचायत की लचर सफाई व्यवस्था के कारण आस पास इतनी गंदगी फैल चुकी है की लोग दुर्गंध के कारण आस पास के लोगो को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड रहा है।बिजली भी बंद पड़ी है जिसके चलते ने शौचालय का उपयोग करना बंद हो चुका है वार्ड क्रमांक 10 में साप्ताहिक बाज़ार लगता है और बग़ल में शासकीय सामुदायिक भवन होने से आये दिन भवन में आयोजन होता रहता है शौचालय की अभाव में लोगो को काफ़ी परेशानी उठाना पड़ रहा है।सफ़ाई और रख रखाव के अभाव के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है।
कुछ दिनों पूर्व ओडीएफ़ करने के लिए टिम यहा पहुँची थी उनके आने के पूर्व अधिकारी शौचालय का रंगरोगन कर ओडीएफ में अच्छी ग्रेड पाने चक्कर में उसे ठीक करा दिया ओडीएफ होने के बाद इस की देख रेख करने वाले कर्मचारी ग़ायब हो जाते है जिस वजह से इस तरह की स्थिति निर्मित हो रही आस पास के लोग की शिकायत को ज़िम्मेदार अधिकारियों द्वारा दरकिनार किया जा रहा है।

इस विषय पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा से चर्चा करने पर उनके द्वारा अवस्था की बात को स्वीकारते हुए कहा कि सफ़ाई कर्मियों का अभाव है जिसके चलते समय पर सफाई नहीं हो पा रही है जल्द सुधार किये जाने की बात कही गई।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









