Surguja News Today

कलेक्टर को 3 लाख, SDM को 2 लाख, विधायक को 5 लाख कथित ऑडियो वायरल।

SNTNEWS इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है

10 लाख की डील से सियासी बवाल ?….

जांजगीर-चांपा: अवैध रेत खनन पर बड़ा खुलासा ????
जांजगीर-चांपा ज़िले में अवैध रेत खनन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।
???? कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है।

इस ऑडियो में कथित तौर पर कलेक्टर, एसडीएम और विधायक के बीच पैसों की डील की बात सामने आई है।
चर्चा है कि कलेक्टर को 3 लाख, SDM को 2 लाख और विधायक को 5 लाख देने की बात कही गई है।

हालाँकि, इस वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
???? प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जाँच की माँग उठ रही है।

10 लाख की कथित डील और पैसे के बंटवार की चर्चा
जानकारी के अनुसार, यह मामला दिसंबर 2024 का बताया जा रहा है। ऑडियो में कथित तौर पर 10 लाख रुपये की डील (Deal) की चर्चा है। इसमें तत्कालीन कलेक्टर को 3 लाख, एसडीएम को 2 लाख और विधायक को 5 लाख देने की बात कही गई और राघवेन्द्र नामक व्यक्ति के लिए 1 लाख रुपये मांगने की बात सामने आई है। बातचीत में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम रोशन भास्कर (Roshan Bhaskar) और राजेश भारद्वाज (Rajesh Bhardwaj) बताए जा रहे हैं।

विधायक ने आरोपों से किया इनकार

कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश
विधायक शेषराज हरबंश ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वायरल हुआ ऑडियो एआई (AI Generated Audio) से तैयार किया गया है और इसे राजनीतिक साजिश के तहत फैलाया जा रहा है। विधायक का कहना है कि उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं ताकि उनकी छवि को नुकसान पहुंचे।

इस कथित ऑडियो के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में गर्माहट आ गई है। विपक्ष ने इस मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी अब तक इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन जनता और सोशल मीडिया में यह ऑडियो तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।

अवैध खनन पर प्रशासन की चुप्पी
जिले में लंबे समय से अवैध रेत खनन का कारोबार चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया (Mining Mafia) प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से सक्रिय हैं। हालांकि अब तक प्रशासन ने इस पूरे मामले पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज