
लकड़ी तस्करों के ख़िलाफ़ सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लगभग 30 टन यूके लिप्टस से भरी वाहन को पुलिस ने किया जप्त
रूपेश गुप्ता-सीतापुर इन दिनों छेत्र में लकड़ी तस्करों की बाढ़ सी आ गई है
तस्कर बिना परमीशन खुले आम यूकेलिप्टस सहित सेमर और अन्य पेड़ो की कटाई कर उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यो में यहाँ की लकडी को खपा कर मोटी कमाई कर रहे है तस्करो ने सभी ग्रामीण क्षेत्रों में अपने दलाल छोड़ रखे हैं तस्करो के दलाल गाँव गाँव घूम कर इनके लिए पेड़ खोज कर उपलब्ध करा रहे हैं तस्कर एक बार परमिशन लेकर एक ही परमिशन में महीनों पेड़ो की कटाई कर छेत्र की हरियाली को खत्म करने का जिम्मा उठा चुके है।
एक तरफ देश के प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी जी लोगो को देश की हरियाली को बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा माँ के नाम लगाने के लिए जागरूक कर रहे है और दूसरी तरफ यह तस्कर पेड़ काट कर छेत्र की हरियाली को खत्म करने का जिम्मा बखूबी निभा रहे है उत्तर प्रदेश के तस्कर रोजाना कई ट्रक लकड़ी की तस्करी बेखौफ कर प्रशासन की क्रिया कलाप पर सवालिया निशान लगा रहे है।
कल देर रात सीतापुर पुलिस ने जाँच के दौरान लकड़ी से भरी ट्रक क्रमांक UP 21 ET 3099 को रोक कर जाँच किया जिसमें लगभग 30 टन यकेलिप्ट्स की लकड़ी मिली पुलिस द्वारा कागजात मांगने पर किसी भी तरह की वैधानिक कागजात नही मिलने के कारण पुलिस ने वाहन को थाने मे खड़ी कर मामले की जॉच में जुटी है।
इस विषय पर थाना प्रभारी गौरव पाण्डे से चर्चा करने पर बताया गया कि लकड़ी भारी वाहन को थाने में खड़ी कर जॉच की जा रही इनके पास चार माह पूर्व का प्रमिशन है वन विभाग को सूचित किया गया है उनके द्वारा जॉच उपरान्त ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।












