Surguja News Today

बलरामपुर – ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता |

ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता |
विजय सिंह @बलरामपुर जिले में एक नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना कोतवाली बलरामपुर की टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए अपहृता को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया है।

मामला 27 मई 2025 का है, जब एक व्यक्ति ने थाना बलरामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने तुरंत अपराध क्रमांक 71/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामदगी

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना बलरामपुर की टीम लगातार छानबीन में लगी रही। इसी कड़ी में 25 जुलाई को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम केरता, थाना चलगली निवासी आरोपी शुभम कुमार चरगट के घर दबिश दी और नाबालिग को वहां से सुरक्षित बरामद कर लिया।

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की पुष्टि

विवेचना के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई। आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण किया था। इस आधार पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 64(2/m) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 को भी जोड़ा।

आरोपी गिरफ्तार

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी शुभम कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर 26 जुलाई को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इनकी रही अहम भूमिक

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भापेन्द्र साहू, उप निरीक्षक आराधना बनोदे, प्रधान आरक्षक श्रीनाथ सिंह, प्रधान आरक्षक शिपक रंजन शर्मा, आरक्षक महेंद्र गुप्ता, सचिंद्र सिंह एवं महिला आरक्षक माधुरी कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज