Surguja News Today

अवैध रूप से संचालित दो बक्साइड खदानों को विधायक ने शील करने के दिए निर्देश

अवैध रूप से संचालित दो बक्साइड खदानों को विधायक ने शील करने के दिए निर्देश

रुपेश गुप्ता—सीतापुर विधानसभा का
मैनपाट ब्लॉक एक पर्यटन क्षेत्र है जहां की प्रकृति सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती रहती है,इसलिए इसको छत्तीसगढ़ का शिमला भी कहा जाता है,
परन्तु इस प्रकृति से परिपूर्ण क्षेत्र को भी लोग अपने फायदे के लिए भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं,जिसको लेकर स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो ने एक बड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिए हैं 

आप को बता दें कि मैनपाट में 7 जुलाई से 9 जुलाई तक होने वाले तीन दिवसीय मंत्री गण , सांसद गण और विधायक दल के प्रशिक्षण शिविर को लेकर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो लगातार मैनपाट क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं ,इसी क्रम में आज सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा बॉक्साइड खदानों का निरीक्षण किया गया ,

इस दौरान सीतापुर विधायक ने एक बड़ा एक्शन  लिया जहां मैनपाट में संचालित दो बॉक्साइट खदानों को तुरंत बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 
दोनों खदानों में नियम के विरुद्ध कार्य किया जा रहा था। सी एम डी सी द्वारा दिए गए गाइडलाइन का किसी प्रकार से पालन नहीं किया जा रहा था
गौरतलब यह है कि लंबे समय से कर्मचारियों को उनका वेतन और मजदूरों को उनका मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है।
खदान में काम करते हुए घायल  मजदूरों का उचित उपचार भी नहीं करवाया  जाता था ,जिसकी शिकायत  मजदूरों द्वारा की गई थी,
अवैध रूप से बिना परमिट के अनेक स्थानों से बॉक्साइट निकालने का काम किया जा रहा था ,
बॉक्साइड निकाले गए स्थान को पुनः मिट्टी भरने का कार्य भी नहीं किया गया था ,जिससे ग्रामीण भी नाराज हैं  जिसको लेकर के सीतापुर विधायक ने त्वरित एक्शन लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और केसरा व  पथराई में संचालित खदानों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं ।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज