
Courtesy meeting of Diploma Engineering Association with the new Chief Engineer posted in Ambikapur area, Shri Yashwant Sheeldar
आज अंबिकापुर में पदस्थ नए मुख्य अभियंता (अंबिकापुर क्षेत्र) श्री यशवंत शीलेदार से डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार निकुंज, उपाध्यक्ष गणेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष आशीष लकड़ा, मनीष खत्री, आर. के. जायसवाल, केंद्र कार्यकारिणी से संयुक्त सचिव श्री सुरजीत गुप्ता एवं शादाब अहमद, सहित अन्य कार्यकारी सदस्य शामिल रहे।


इस अवसर पर अंबिकापुर क्षेत्र के 35 से अधिक कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंता भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान अभियंताओं ने क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से मुख्य अभियंता को अवगत कराया। चर्चा के प्रमुख मुद्दों में लाइन स्टाफ एवं कर्मचारियों की कमी, सुरक्षा उपकरणों एवं आवश्यक संसाधनों की अनुपलब्धता जैसे अहम विषय शामिल थे।
मुख्य अभियंता श्री शीलेदार ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिन वितरण केंद्रों एवं उप संभागों में स्टाफ की कमी है, वहाँ शीघ्र ही आवश्यक संतुलन स्थापित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह सभी अभियंताओं के साथ समन्वय बनाकर अंबिकापुर क्षेत्र के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे आम जनता को बेहतर सेवाएँ मिल सकें।
मुख्य अभियंता श्री शीलेदार की प्रतिक्रिया सकारात्मक और प्रेरणादायक रही, जिससे अभियंताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









