Surguja News Today

सलका में सुशासन-तिहार समाधान शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रबोध मिंज

सलका में सुशासन-तिहार समाधान शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रबोध मिंज

रुपेश गुप्ता -शिविर की शुरुआत मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया

समस्याओं का निराकरण सुशासन की घंटी बजा कर किया गया जिससे ग्रामीणों में भाजपा सरकार की सुशासन तिहार की काफी सराहना की जा रही है सुशासन-तिहार के अंतर्गत आम जनों को राशन कार्ड श्रम कार्ड वृद्धा पेंशन वन अधिकार पट्टा कृषि एवं पेयजल एवं अन्य विभागों की एवं शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया

दरिमा एवं सलका शिविर को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रबोध मिंज ने कहा की अंबिकापुर सहित सभी विकास खण्ड में व्यापक स्तर पर विकास कार्यों की स्वीकृति कराया जा रहा हैं उन्होंने बताया कि विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आएगी क्योंकि सरकार हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।


इस अवसर में जिला पंचायत  अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह उपाध्यक्ष देवनारायण यादव  मंडल अध्यक्ष राजू सिंह बालीचरन यादव गणेश सिंह सरपंच दरीमा मोती सिह सोमेन्द्र कुशवाहा  राकेश साहू सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी और काफ़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में उपस्थित थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज