
Ambikapur: Congratulatory messages pour in for Danish Rafiq after he was appointed the executive president of the Anjuman Committee
अंबिकापुर। अंजुमन कमेटी अंबिकापुर के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर दानिश रफीक को मुस्लिम समाज सहित विभिन्न वर्गों से ढेरों बधाइयाँ मिल रही हैं। सामाजिक सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले दानिश रफीक को इस नई जिम्मेदारी के लिए सभी ने शुभकामनाएं दी हैं।
समाज के लोगों का मानना है कि दानिश रफीक भैया के मार्गदर्शन में मुस्लिम समाज एकजुट होकर सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।
“आपके मार्गदर्शन में पूरी मुस्लिम समाज साथ चलेगा,” — यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और समाज में एक नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।
दानिश रफीक ने इस अवसर पर सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।










