Surguja News Today

सेफ़ेमा एक्ट में पहली ऐतिहासिक कार्रवाई: SDOP धुर्वेश जायसवाल को IG ने दी बधाई

धुर्वेश जायसवाल को IG अंकित गर्ग द्वारा मिला सम्मान पत्र – सरगुजा रेंज में उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना.                       .                                 “सरगुजा रेंज में कानून का डटकर साथ: SDOP धुर्वेश जायसवाल की बेमिसाल कार्रवाई”.                  हाइलाइ – 1.38 करोड़ की जब्ती पर SDOP धुर्वेश को प्रशंसा पत्र।                                                             सूत्रSAFEMA में ऐतिहासिक कार्रवाई के बाद तेज़-तर्रार SDOP धुर्वेश जायसवाल को ASP बनाने की मांग तेज
आईजीपी अंकित गर्ग ने पत्र में लिखा
“सरगुजा रेंज में SAFEMA की पहली कार्यवाही करते हुए जब्ती प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करना उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह कार्य अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण बनेगा।”

संपादकीय जशपुर, छत्तीसगढ़ |SHAIF FIRDOUSI
पुलिस विभाग के ईमानदार और समर्पित कार्य को जब उच्च अधिकारियों की ओर से सार्वजनिक रूप से सराहा जाता है, तो न सिर्फ वह अधिकारी गौरवान्वित होता है, बल्कि पूरे विभाग का मनोबल भी ऊंचा होता है। ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत किया है श्री धुर्वेश जायसवाल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (SDOP), पत्थलगांव ने।

दिनांक 24 अप्रैल 2025 को सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग (IPS) द्वारा जारी पत्र में धुर्वेश जायसवाल के नेतृत्व में SAFEMA अधिनियम के तहत की गई जब्ती की कार्रवाई की प्रशंसा की गई है। यह कार्रवाई 1985 के ‘धन के अति अर्जन और संपत्ति की जब्ती अधिनियम’ के अंतर्गत की गई, जिसमें एक आरोपी की अवैध संपत्ति—लगभग 1.38 करोड़ रुपये मूल्य की—की जब्ती की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से पूर्ण किया गया।

IG  ने न सिर्फ इस कार्य की सराहना की, बल्कि यह भी उल्लेख किया कि जशपुर रेंज में इस तरह की पहली जब्ती कार्रवाई थी, जिसने पूरे प्रदेश में एक मिसाल कायम की है।

इस उपलब्धि के साथ, धुर्वेश जायसवाल ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब प्रशासनिक दक्षता, कानूनी समझ और प्रतिबद्धता एक साथ होती है, तब ऐसे बड़े कार्य संभव होते हैं।

शुभकामनाओं सहित”— इस एक पंक्ति में समाहित है विभागीय सम्मान और विश्वास, जो उन्हें भविष्य में और भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

ASP स्तर की जिम्मेदारी देकर जिले और रेंज को और अधिक मज़बूती सूत्र

धुर्वेश जायसवाल ने जिस सूझ-बूझ, कानूनी समझ और नेतृत्व क्षमता का परिचय SAFEMA के तहत 1.38 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त कर के दिया है, वह पूरे रेंज में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अब यह बहस तेज हो गई है कि ऐसे सक्षम और प्रभावशाली अधिकारी को सीमित ज़िम्मेदारियों में नहीं, बल्कि ASP स्तर की जिम्मेदारी देकर जिले और रेंज को और अधिक मज़बूती दी जानी चाहिए। सूत्र

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज