Surguja News Today

कुर्रूभाठा में नवीन गृह प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

गृह ग्राम कुर्रूभाठा में नवीन गृह प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं


दिनांक 08 मई 2025 को ग्राम कुर्रूभाठा में नवीन भवन में गृह प्रवेश का शुभ अवसर रखा गया। इस पावन अवसर पर खरसिया के छाया विधायक एवं भाजपा जिला मंत्री श्री महेश साहू, उनके पुत्र श्री सुब्रत साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री छोटेलाल पटेल एवं जिला भाजपा कार्य समिति सदस्य श्री दयाशंकर दर्शन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने स्वल्प आहार ग्रहण कर गृह प्रवेश में सम्मिलित होकर परिवार को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस सुखद एवं पावन अवसर पर समस्त परिवार भावविभोर रहा और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

यह कार्यक्रम सादगी, आत्मीयता एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज