
ग्राम रजपुरी में 253.64 लाख की लागत से निर्मित होने वाले स्टॉप डेम का भूमि पूजन विधायक टोप्पो के हाथों हुआ सम्पन्न।
किसानों की लम्बी माँग हुई पूरी किसानों को खेती के लिये अब मिल पायेगा पानी पानी के अभाव में दो फ़सली खेती करने से किसान हो जाते थे वंचित।किसानों ने जताया विधायक का आभार।
रुपेश गुप्ता -सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रजपुरी में 253.64 लाख रुपए की लागत से सिंचाई विभाग द्वारा स्टॉप डेम का निर्माण होना है,,
जिसका आज सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने विधिवत भूमि पूजन अर्चना कर किया,,
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण के साथ स्थानीय नागरिक एवं विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे,,
जल्दी ही इस बहुउपयोगी स्टॉप डेम का निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा,,
इस स्टॉप डेम के निर्माण से इस क्षेत्र में पानी की उपलब्धता बढ़ जाएगी,,
जिससे यहां के स्थानीय किसानों को बहुत ज्यादा फायदा होगा ,
यहां के कृषि क्षेत्र गर्मियों के फसल के लिए भी तैयार हो जाएगी,क्योंकि पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगा,,,
जिसके कारण यहां के किसान आर्थिक रूप से भी मजबूत होंगे,,










