
विश्व पृथ्वी दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक रामकुमार टोप्पो
सीतापुर- विश्व पृथ्वी दिवस प्राचीन देऊर मंदिर महरानीपुर में मनाया गया जिसमें विवेकानंद युवा क्रांति दल द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण गतिविधि सरगुजा के मार्गदर्शन में विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम मनाया गया,
जिसमें क्षेत्र के स्कूली बच्चों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भारी संख्या में सम्मिलित हुए,, विधायक रामकुमार टोप्पो मुख्य अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पृथ्वी की पूजा अर्चना किया गया
बच्चों द्वारा लगाए गए पर्यावरण संरक्षण के प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया विधायक टोप्पो ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी की सुरक्षा और संरक्षण,बिना यहां जीवन संभव नहीं है,,
आज जिस तरह हमारे द्वारा पृथ्वी को अपने फायदे के लिए नुकसान पहुंचाया जा रहा है,
उसका दुष्परिणाम भी हमें ही भोगना पड़ेगा,,
इस लिए पृथ्वी का संरक्षण करना और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हमें काम करना पड़ेगा,,
इसके उपरांत बच्चों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर शपथ करवाया गया
ताकि बच्चों के मन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति भावना जगाया जा सके |

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









