Surguja News Today

Big BREAKING-लाल मिर्च झोंकी…चाकू से ताबड़तोड़ वार किए…और फिर अपने ही दोस्त से कहा – “मैंने राक्षस को मार डाला…”

कत्ल उस वक्त हुआ… जब कोई सोच भी नहीं सकता था…
डिनर टेबल पर बैठकर मछली खा रहे थे कर्नाटक के पूर्व DGP…
और उसी वक्त उनकी पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम…

ये वारदात किसी फिल्मी सीन जैसी लगती है…
लेकिन ये हकीकत है…
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

लाल मिर्च झोंकी, चाकू से गोदा, फिर दोस्त से कहा- मैंने राक्षस को मार डाला… Ex DGP मर्डर केस में पत्नी की क्रूरता की कहानी!

कत्ल के वक्त डिनर टेबल पर बैठ मछली खा रहे थे कर्नाटक के पूर्व DGP, पत्नी ने ले ली जान… सनसनीखेज मर्डर केस में हुए ये खुलासे
क्राइम सीन की तस्वीरों में भी संघर्ष के निशान मिले हैं. सूत्रों ने बताया कि ओम प्रकाश की हत्या करने के बाद मां-बेटी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. हमले के बाद पल्लवी ने पुलिस को फोन किया और हत्या की बात कबूल कर ली. जब पुलिस अधिकारी तीन मंजिला घर के अंदर पहुंचे तो ग्राउंड फ्लोर पर ओम प्रकाश का शव पड़ा हुआ मिला. उनकी बेटी कृति ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और हंगामा मचाया हुआ था.

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की हत्या के मामले में कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. उनकी पत्नी ने ही हत्या की जिम्मेदारी ली है और बेटी पर भी इसमें शामिल होने का आरोप लगा है. पूर्व डीजीपी के बेटे ने खुद मां और बहन के खिलाफ पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. नए खुलासे में पता चला है कि जिस वक्त चाकू घोंपकर हत्या की गई, तब वह डिनर टेबल पर बैठे थे. सूत्रों के अनुसार, ओम प्रकाश अपनी प्लेट में दो वेरायटी की फिश का लुत्फ ले रहे थे, तभी उनकी पत्नी पल्लवी ने कथित तौर पर बहस शुरू कर दी और अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया. डिनर टेबल के पास खाने की प्लेट पड़ी हुई थी, और ओम प्रकाश डाइनिंग हॉल में खून से लथपथ हालत में पड़े हुए मिले.

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज